Corona Update: 91 दिनों बाद सबसे कम आए कोरोना मामले

भारत में कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। लगातार इसके मामलों में कमी देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों का माने तो देश में इसके नए मामले 42,640 आए हैं। वहीं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 है। जबकि इन 24 घंटों में 1,167 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में इन नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,89,302 हो गई है। इसी के साथ ही 81,839 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,26,038 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,62,521 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 86,16,373 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,87,66,201 हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में 91 दिनों बाद कोरोना के नए मामले 50,000 से कम रिपोर्ट हुईं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.49% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.56% है।

मंत्रालय ने बताया कि भारत में कल एक दिन में 86.16 लाख (86,16,373) लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई। ये अब तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है। सरकारी सूत्र की माने तो भारत बायोटेक के COVAXIN के तीसरे चरण के आंकड़ों की समीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञ समिति की आज बैठक होगी।

LIVE TV