देशबड़ी खबर

कॉकरोच जनता पार्टी पर लगातार कार्रवाई, अभिजीत दीपके का पर्सनल इंस्टाग्राम हैक, बैकअप अकाउंट भी डाउन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी कुछ देर के लिए डाउन कर दिया गया था।

इससे पहले CJP का X अकाउंट भारत में ब्लॉक किया जा चुका है। दीपके ने X पर लिखा, “कॉकरोच जनता पार्टी पर क्रैकडाउन। इंस्टाग्राम पेज हैक, मेरा पर्सनल इंस्टाग्राम हैक, ट्विटर अकाउंट रोका गया, बैकअप अकाउंट भी डाउन।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल पार्टी किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं है, इसलिए इस समय के बाद कोई भी पोस्ट आधिकारिक नहीं माना जाए।

CJP ने कुछ दिनों में ही इंस्टाग्राम पर BJP और कांग्रेस को पछाड़कर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले राजनीतिक अकाउंट का रिकॉर्ड बनाया है। यह युवा आंदोलन बेरोजगारी, पेपर लीक और राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दों पर व्यंग्य और मीम्स के जरिए तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

Related Articles

Back to top button