राजकोट में मंहगाई को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने 30 कार्यकर्ताओं पर चलाया चाबुक

गुजरात में इस वर्ष आखिरी महीने तक विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल किसी भी मुद्दे को हाथ से निकलने नहीं दे रहे हैं। गुजरात के राजकोट में सोमवार को बढ़ते कीमतों खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को शांत करने के लिए गुजरात पुलिस एक्शन में आ गई और करीब 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ली।

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों गले में सब्जियों से बने माला पहन रखे थे और बिजेपी सत्ता के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के हाथ में तख्तियां, गैस सिलेंडर और पंपों के कटआउट ले रखी थे।

कांग्रेस के एक पदीधिकारी ने विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राजकोट शहर अध्यक्ष अर्जुन कटारिया ने किया है।

राजकोट में सरकार विरोधी प्रदर्शन में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी शहभागिता देखने को मिली। अगर देखा जाए तो इस मंहगाई के दौर में प्रदर्शनकारियों गले का एक माला कम से कम पांच सौ रुपये के होंगे।

नगर अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों की परेशानी के बीच चैन की नींद से रही बीजेपी सरकार को जगाने के लिए इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। रसोई गैस से लेकर कपड़े, यूरिया सबकुछ महंगा हो गया है।

वहीं प्रद्युम्न नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कटारिया और दो महिलाओं समेत कांग्रेस के 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

LIVE TV