
तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय की पार्टी TVK को शर्तों के साथ समर्थन देने का फैसला कर लिया है। पार्टी की ओर से कैबिनेट में पद और बोर्डों की अध्यक्षता की मांग की गई है।
DMK ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे ‘बैकस्टैबर’ (धोखेबाज) बताया। DMK प्रवक्ता सरवनान अन्नादुरई ने कहा कि कांग्रेस की 5 सीटें भी MK स्टालिन की वजह से मिली थीं, लेकिन अब उन्होंने पीठ में छुरी घोंप दी।
TVK ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन बहुमत के लिए 10 सीटें कम हैं। कांग्रेस के समर्थन से TVK सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।



