सीएम योगी का आज दिल्ली दौरा, यहां जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 41 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले-2022” में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश मंडप (हॉल नम्बर 2) का भ्रमण और निरीक्षण करेंगे। सीएम योगी दोपहर 1.55 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से रवाना होंगे।

दोपहर 2.45 बजे हिंडन एयरपोर्ट गाज़ियाबाद पहुंचेंगे, दोपहर 3.25 बजे दिल्ली के प्रगति मैदान पहुंचेंगे, इसके बाद दोपहर 3.50 से 5 बजे तक उत्तर प्रदेश दिवस ‘वोकल फ़ॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’ थीम आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता लेंगे। प्रगति मैदान, दिल्ली में कार्यक्रम हो रहा है। सीएम शाम 5 बजे प्रगति मैदान दिल्ली से रवाना होकर हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 5.55 बजे हिंडन एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम 6.45 बजे लखनऊ पहुंच जाएंगे।

LIVE TV