उत्तराखंड

हरीद्वार भूमि घोटाले में सीएम धामी का सख्त एक्शन: तत्कालीन कमिश्नर की बर्खास्तगी, DM पर Major Penalty

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

सीएम धामी ने तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी (IAS) की बर्खास्तगी की सिफारिश की है, जबकि तत्कालीन जिलाधिकारी करमेंद्र सिंह (IAS) पर Major Penalty लगाने का फैसला लिया गया है।

मुख्य कार्रवाई:

  • 10 लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज करने की मंजूरी
  • तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह पर सेंसर और तीन वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई
  • घोटाले में 2.3070 हेक्टेयर जमीन 15 करोड़ की जगह 54 करोड़ रुपये में खरीदी गई थी

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button