
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में “सोशल मीडिया मंथन with CM Dhami” कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल वॉलंटियर्स और युवाओं के साथ खुलकर बातचीत की।
कार्यक्रम में युवाओं ने विकास, रोजगार, संस्कृति, राष्ट्रवाद और युवाओं की भूमिका समेत विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे। सीएम धामी ने सभी सवालों का स्पष्ट और सकारात्मक जवाब दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा, बल्कि जागरूकता फैलाने, सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण का शक्तिशाली प्लेटफॉर्म बन गया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का सकारात्मक, सत्य और समाज हित में उपयोग करें तथा फेक न्यूज और भ्रामक खबरों से सतर्क रहें।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया को जन-संचार का प्रभावी माध्यम बनाया है। उत्तराखंड सरकार युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, खेल, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही एंटी-चीटिंग कानून, समान नागरिक संहिता, एंटी-कन्वर्शन कानून और सख्त भूमि कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।



