
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग के नए चिकित्सा अधिकारियों (Medical Officers), चिकित्सा शिक्षा विभाग के फार्मासिस्टों और उद्यान विभाग के लैब असिस्टेंटों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इससे पहले बुधवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए CM धामी ने राज्य में ऊर्जा और ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी।
CM धामी ने कहा
कोविड-19 महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरक की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तराखंड सरकार छोटे-छोटे व्यवहार परिवर्तनों के माध्यम से ईंधन संरक्षण के लिए शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म सुधार लागू कर रही है।
प्रधानमंत्री ने जनता से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक बसों, कारपूलिंग, वर्क फ्रॉम होम और सोने की खरीदारी कम करने की अपील की है।




