
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी हुई है। अब प्रकोष्ठों को सरकार के कामों को हर वर्ग तक पहुंचाकर पार्टी की जीत को और अधिक प्रचंड बनाना है।
सीएम धामी ने कहा, “भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। यही वजह है कि आपदा, एनजीओ और पर्यटन जैसे प्रकोष्ठ हमारे लिए अहम हैं। जबकि विपक्ष सोशल मीडिया पर बयानबाजी करता है, हमारा हर कार्यकर्ता ग्राउंड जीरो पर जाकर जनता की सेवा करता है।”
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा के समय वे एयर कंडीशनर कमरों में बैठकर ट्वीट करते हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा धरातल पर खड़ा रहता है।
महेंद्र भट्ट का संबोधन
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रकोष्ठ पार्टी की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों को निर्देश दिए कि शीघ्र अपनी टीमों का गठन मंडल स्तर तक पूरा करें और बूथ-बूथ पर कमल खिलाने का लक्ष्य हासिल करें।




