उत्तराखंड

सीएम धामी ने बनबसा में मनाया योग दिवस, बोले- योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंपावत के बनबसा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भी भव्य सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़कर स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

सीएम धामी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक पूर्ण जीवन पद्धति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं। उन्होंने योग को स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच का सर्वोत्तम माध्यम बताया।

Related Articles

Back to top button