CM योगी ने Gorakhpur को दी 7 करोड़ की सौगात, जानें क्या है खास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचें। जहां दूरदर्शन केंद्र में अर्थ स्टेशन और तीन एफएम (FM) केंद्र का लोकार्पण किया। बता दें कि गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र को मुख्यमंत्री योगी की पहल से बड़ी सौगात मिली है। बता दें कि सीएम योगी और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र में लगभग 7 करोड़ की लागत से बने प्रदेश के दूसरे अर्थ स्टेशन का लोकार्पण किया है।

इस मौके पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, उत्तर प्रदेश को आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से आज प्रदेश के करोड़ों लोगों को सीधे प्रसारण व एक साथ एफएम रिले की सौगात मिली है। ये कांग्रेस सरकार की तरह नहीं है कि उद्घाटन आज हो रहा और सुविधा कब मिलेगी पता नहीं। हम 11 दिसंबर से दूरदर्शन के प्लेटफार्म पर हर रोज एक घंटे तक भोजपुरी भाषा में कार्यक्रम दिखाना शुरू करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है जहां गरीबों को महीनों तक मुफ्त अनाज देने का काम किया गया है। लेकिन भारत ही ऐसा देश है जहां 15 महीनों से लगातार गरीबों को राशन मुफ्त दिया जा रहा है। ये संभव हो सका है तो मोदी जी और योगी जी के राज में। यह वही उत्तर प्रदेश है जहां गुंडाराज होता था, लोग पलायन करते थे। आज योगी सरकार है अब अगर प्रदेश से कोई पलायन कर रहा है तो वो गुंडा है, माफिया है।

LIVE TV