CM योगी ने जनता को दी दीपावली की बधाई, कहा- मिल-बांटकर मनाएं त्योहार

दीपावली 2022 के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के साथ मिल-बांटकर यह त्योहार हर्ष-उल्लास से मनाने के लिए कहा है।

दिवाली के अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व अपने घरवालों के साथ मनाएं, साथ ही एक गरीब और जरूरतमंद को अपने साथ जरूर जोड़ें। इससे त्योहार का मजा बढ़ जाएगा। 23 अक्टूबर को राम नगरी अयोध्या के दीपोत्सव में 18 लाख दीप जलाने का कार्यक्रम सफलतापूर्व संपन्न हुआ। अयोध्या के भव्य नजारा देखकर सभी का दिल भाव विभोर हो गया। इसको लेकर सीएम योगी ने बताया कि सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिनकी वजह से अयोध्या दीपोत्सव आज से 6 साल पहले शुरू हुआ था। रामनगरी में इस दीपोत्सव को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए उनका सानिध्य प्राप्त हुआ।

सीएम योगी ने कहा कि रविवार, 23 अक्टूबर को राम नगरी में जो असंख्य दीप प्रज्जवलित किए गए, ये अयोध्या, उत्तर प्रदेश और देश के विकास का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इसके साथ देश और सनातन धर्म के हिन्दुओं की भावनाएं जुड़ी हुई थीं। इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

LIVE TV