CJI आज करेंगे SC के नाराज जजों से मुलाकात, बैठक बाद सुलझ सकता है विवाद

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रानई दिल्ली : आजाद भारत के इतिहास में पहली बार मीडिया से मुखातिब होकर चर्चा में आए सुप्रीम कोर्ट के चार जजों से आज चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से मुलाकात कर सकते हैं। जजों ने देश की सर्वोच्च न्यायालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सीजेआई को निशाने पर लिया था।

जजों के इन आरोपों ने भारतीय राजनीति और न्यायपालिका के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। इन जजों ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।

यही स्थिति रही तो यह भारत के लोकतंत्र के लिए भी खतरा होगा। जजों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में उन्हीं की बात नहीं सुनी जाती है।

इस घटना के बाद चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के कल मीडिया के सामने आने की बात कही जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

चर्चा है कि सीजेआई आज सुप्रीम कोर्ट के अन्य सभी जजों से मुलाकात कर सकते हैं। इस बारे में बार एसोसिएशन ने एक बैठक भी बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में यह विवाद सुलझ सकता है।

LIVE TV