Christmas Cake Ideas: इस तरह के केक बना बच्चों को करें खुश, कहें मैरी क्रिसमस

खुशी व उमंग को बढ़ाने वाला त्योहार क्रिसमस (Christmas) के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस दिन को भव्य बनाने के लिए लोग कई दिनो पहले से ही तैयारियों में लग जाते हैं। लोग अपने घरों की सफाई कर रंगीन लाइटे लगाते हैं। कई लोग घरों में क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। इस खास दिन के अवसर पर लोग एक-दूसरे को तोहफा भेंट करते हैं। इस दिन रात में बच्चे सोते समय सन्टा से तोहफा मांगते हैं। हर बार की तरह इस बार कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आप क्रिसमस को पहले की तरह नहीं मना पाएंगे। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं! आज हम आपको क्रिसमस के अवसर पर घर में ही केक बनाने के कुछ आइडियाज बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि घर में ही हम किस तरह से कौनसा केक फटाफट तैयार कर सकते हैं।

♦ रम केक

सर्दियों में अधिकतर लोगों की पहली पसंद होती है रम। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हम रम के साथ भी केक बना सकते हैं? जी हां ! यदि आप रम के साथ केक बनाती हैं तो यह अवश्य ही आपके बच्चों को पसंद आने वाले है। इस तरह केक को बनाने से पहले आप केक में डाने जाने वाले फलों को 15 दिन पहले ही रम में भिगो कर रख दें। इसके बाद इन फलों को केक के बैटर में इन्हें मिला दें और केक का आकार दे इसे बेक कर लें। तो इस तरह से आपका रम केक बड़ी ही आसानी से तैयार हो जाएगा।

♦ बूश डे नोएल- चॉकलेट रोल

फ्रांस में बनाया जाने वाला यह केक लोगों को बेहद पसंद आता है। यदि बात करें बूश डे नोएल की तो यह एक तरह का चॉकलेट रोल होता है। यह आपकी क्रिसमस पार्टी को और भी रंगीन बना देता है। आप इसे बच्चों को सर्व कर सकते हैं जिस से वे और भी मजे ले सकते हैं।

♦ क्रेनबेरी-टॉफी डेट केक

इस तरह का केक आपने पहले कभी भले ही न सुना हो लेकिन यह केक खाने में काफी लाजवाब होता है। इस केक का स्वाद सभी लोगों को बेहद पंसद आता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट डेसर्ट होता है जिन्हें कम मीठा पसंद होता है। बता दें कि इस केक टार्ट में आपको क्रेनबेरीज़, नमक और कैरामल का दिलचस्प स्वाद आएगा।

♦ फिगी पुडिंग

हार बार क्रिसमस पर एक ही तरह का केक बना-बना कर यदि आप थक चुकी हैं तो आप इस बार फिगी पुडिंग को चुन सकती हैं। नाम से आपको यह पुडिंग भले ही लगता हो लेकिन असल में यह एक केक ही है। यह क्रिसमस के खास अवसर पर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक हलका गीला केक होता है वहीं इस केक को अंजीर, ज़ायफल, दालचीनी और संतरे के साथ बनाया जाता है।

LIVE TV