अब राहुल गांधी की चौखट’ पर छत्तीसगढ़ की कुर्सी, नेताओं ने दी धमकी

कांग्रेस पार्टी में हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। पंजाब में पार्टी का दंगल खत्म होते है। अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में झगड़ा शुरू हो गया है। यहां मुख्यमंत्री को बदलने को लेकर पार्टी हाई कमान पर दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, पार्टी आलाकमान ने अब तक सीएम बदलने के संकेत नहीं दिए हैं। वहीं, शीर्ष पद को लेकर मची खींचतान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे हैं।

CM Bhupesh Baghel in Delhi, will Rahul take a new decision?-सीएम भूपेश बघेल  दिल्ली में, क्या राहुल लेंगे नया फैसला ?Chh

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार है। जिन्हें जून में ढाई साल हो गए है। ऐसे सिंहदेव और उनके समर्थक पार्टी पर मुख्यमंत्री बदलने का दबाव बना रहे हैं। सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी और ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। देव का दावा है कि उनसे वादा किया गया था कि बघेल के आधे कार्यकाल के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि अगर उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो वह सरकार छोड़ देंगे और शायद कांग्रेस भी। उन्होंने कहा कि देव “भाजपा में शामिल नहीं होंगे”, लेकिन अब बघेल के नेतृत्व में काम नहीं कर सकते हैं। वहीं, सीएम बघेल के करीबी सूत्रों का कहना है कि ढाई-ढाई साल का मुख्यमंत्री बनाने जैसा कोई फॉर्मूला नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार को अस्थिर करना विनाशकारी हो सकता है।

LIVE TV