आज का सुविचार: चाणक्य ने बताया किन तीन चीजों में कभी शर्माना नहीं चाहिए

आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और विद्वान थे। वह शिक्षक होने के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। अपनी कुशलता को प्रबल करने के लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। आज हम उन्हीं नीतियों में से कुछ नीतियां आपको बताने जा रहे हैं जिससे आपके विचारों में बदलाव होने के साथ ही आपके दैनिक जीवन में भी सुधार हो जाएगा।

कहते हैं जो व्यक्ति चाणक्य की नीतियों को समझकर उसे अपने जीवन में उतार लेता है वो हर संकट से आसानी से उभर सकता है। जानिए चाणक्य नीति में ऐसी कौन सी तीन चीजें बताई गई हैं जिसमें इंसान को थोड़ी भी शर्म नहीं करनी चाहिए।

  • धन से जुड़े मामले
    आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को धन से जुड़े मामलों में शर्म नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे अपना नुकसान होने की संभावना रहती है। जो व्यक्ति धन से जुड़े मामलों में शर्म करता है उसे भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
  • भोजन करने में
    चाणक्य कहते हैं किसी भी व्यक्ति को भोजन करने में भी शर्म नहीं करनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि इंसान को कभी भी अपनी भूख नहीं मारनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर आप भूखे ही रह जायेंगे।
  • ज्ञान लेने में
    चाणक्य नीति अनुसार तीसरी चीज जिसमें इंसान को बिल्कुल भी शर्म नहीं करनी चाहिए वो है ज्ञान लेने में।
LIVE TV