आज का सुविचार: आचार्य चाणक्य ने बताए जीवन में सफल होने के तीन मंत्र

हर कोई अपने जीवन में एक सफल इंसान बनने का सपना देखता है। इसके लिए वह बड़े-बुजुर्गों से सलाह भी लेता है। कई बार बहुत कोशिश करने पर भी धोखा मिल जाता है। इससे बचने के लिए चाणक्य नीति हर इंसान के काम आ सकती है। आचार्य चाणक्य की नीति का पालन कर साधारण व्यक्ति भी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है। साथ ही धोखा खाने से बच सकता है। इसमें कोइ दो राए नहीं है कि आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान् थे। उनके द्वारा ऐसी कई बातें बताई गई हैं जो हमारे जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।

चाणक्य की नीति और विचार हमारे जीवन के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। चाणक्य की नीति को अपनाने वाला शख्स कितना भी दुर्बल क्यों न हो अपने आप को कठिन वक्त से निकाल ही लेता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि, हारे हुए की सलाह, जीते हुए का अनुभव और खुद का दिमाग एक व्यक्ति को कभी भी हारने नहीं देता। अगर व्यक्ति कोई लक्ष्य हासिल करना चाहता है तो उसे इन तीन बातों को आत्मसात करना चाहिए ताकि उसे असफलता का स्वाद न चखना पड़े। आइए उन तीन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

हारे हुए व्यक्ति की सलाह

आपको ऐसे व्यक्ति की सलाह हमेशा माननी चाहिए जिसने अपने जीवन में हमेशा हार का ही मुंह देखा है। उस व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण और फायदेमंद साबित हो सकती है।

जीते हुए का अनुभव

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, एक जीते हुए व्यक्ति का अनुभव भी आपके बहुत काम आता है और ये बहुत अधिक मायने रखता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर एक व्यक्ति अपनी अलग रणनीति तैयार करता है।

खुद का दिमाग

आचार्य चाणक्य का ऐसा मानना है कि, किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए एक व्यक्ति को कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए ताकि उसे किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

LIVE TV