
चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में 23 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीसीटीवी ऑपरेटर युवराज को लीक हुई थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायक’ (Jana Nayagan) देखने और उसके क्लिप्स शेयर करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
युवराज कॉन्ट्रैक्ट बेस पर चुनाव ड्यूटी पर था। सर्विलांस रूम में बैठे-बैठे उसने फिल्म की लीक हुई अनरिलीज्ड प्रिंट देखी और खुद को फिल्म देखते हुए फोटो व वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर दिए।
फिल्म अभी सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इंतजार कर रही है और राजनीतिक कंटेंट के कारण रिलीज में देरी हो रही है। फिल्म को विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें वे अपनी पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) के चीफ के रूप में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
9 अप्रैल को फिल्म HD प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसके बाद तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।




