उत्तराखंड

चकराता लालपुल के पास कार 35 मीटर खाई में गिरी, पांच घायल; एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

देहरादून जिले के चकराता में लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेज दिया।

रेस्क्यू अभियान
स्थानीय लोगों ने 112 के माध्यम से सूचना दी। एसडीआरएफ चकराता की टीम उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पहुंची। कार संख्या DL9C 8092 सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में मिली। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया।

सहिया पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार के अनुसार, कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के समीप कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। वाहन में तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन को सामान्य चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर हुमा परवीन ने बताया कि चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

घायलों का विवरण

  • रोहन कुमार, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी नई दिल्ली
  • अभिषेक दुबे, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी रोहिणी, दिल्ली
  • अभिषेक, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश
  • शिवानी सिंह, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  • प्रिंस राज, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश

Related Articles

Back to top button