
तृणमूल कांग्रेस नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद विपक्षी दलों में अप्रत्याशित एकजुटता दिखाई दे रही है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल और कपिल सिब्बल समेत कई प्रमुख नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को समर्थन दिया है।
35 साल पहले खुद ममता बनर्जी पर हुए हमले ने उन्हें ‘दीदी’ के रूप में स्थापित किया था। अब अभिषेक पर हुए हमले को लेकर सवाल उठ रहा है कि क्या यह तृणमूल कांग्रेस और टूटते INDIA गठबंधन के लिए नया राजनीतिक टर्निंग पॉइंट साबित होगा।



