IPL Auction 2023 में खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, जानिए कौनसे खिलाड़ी को किस टीम ने कितने में खरीदा

आईपीएल 2023 (IPL Auction 2023) के लिए मिनी ऑक्शन की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान कई बड़े खिलाड़ियों को करोड़ो की कीमत में खरीदा गया है। आइए जानते किन वो कौनसे खिलाड़ी थे जो आज मालामाल हो गए और किनकी किस्मत ख़राब रही।

कोच्चि में आईपीएल ऑक्शन 2023 (IPL Auction 2023) जारी है। आईपीएल के इतिहास में सैम कुरेन सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदकर टीम में शामिल किया तो वहीं कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। सीएसके ने नई चाल चलते हुए स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के पांचवें सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पूरन को लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने 16 करोड़ रूपये की बड़ी कीमत में अपने साथ जोड़ा है। शिवम मावी को 6 करोड़ में गुजरात ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।

इससे पहले ऑक्शन के पहले राउंड में हैरी ब्रूक सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। ब्रूक को 13.25 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है। इस मिनी ऑक्शन में 30 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 87 खाली स्थानों के लिए 405 क्रिकेटरों पर बोली लगाई जाएगी। ऑक्शन के दौरान कुल 183.15 करोड़ रूपये पर्स में हैं।

आईपीएल ऑक्शन 2023 में बाकी ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने जेसन होल्डर को 5.75 करोड़ रूपए में अपने साथ जोड़ा। जबकि सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स ने 50 लाख रूपए में खरीदा। हालांकि, बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को कोई खरीददार नहीं मिला। दरअसल, शाकिब अल हसन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स के लिए खेल चुके हैं।

जबकि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में जमकर पैसों की बारिश हुई है। ग्रीन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच काफी बड़ी जंग हुई जिसमें मुंबई ने अंतिम तक हार नहीं मानी और 17.50 करोड़ रूपये खर्च करके उन्हें अपने साथ जोड़ा।

LIVE TV