इस राज्य में दुर्गा पूजा के दौरान बम से हमला, कई लोग घायल

इन दिनों दुर्गा पूजा को लेकर देश भर में कई घटनाएं सामने आ रही है। एक तरफ छत्तीसगढ़ के जशपुर की घटना है जहां दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों पर पीछे से कार चढ़ा दी। तो वहीं एमपी भोपाल में इसी तरह की एक और घटना हुई। अब इस राज्य में दुर्गा पूजा के दौरान बम से लोगों पर हमला किया गया।

पश्चिम बंगाल में शनिवार को दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के बाद घर जा रहे लोगों पर देसी बम से हमला किया गया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। घटना पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की हैं जहां लोगो पर देसी बम से हमला किया गया। हमले के बाद उपद्रवियों ने गाडियों को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की। खबरों के मुताबिक उपद्रवियों का पहले से ही विसर्जन से लौट रहे कुछ लोगो का झगड़ा था। लोगों ने बताया कि दो गुटों में ये झगड़ा शराब को लेकर हुआ। उपद्रवियों ने विसर्जन ने लौट रहे लोगों से पैसें मांगे। जिसके बाद उपद्रवियों ने बम फेंका और गाड़ियों पर तोड़फोड़ किया।

पुलिस के आने से पहले ही उपद्रवी भाग निकले। गाड़ियों की तोड़फोड़ के कारण लोग काफी गुस्से में थे। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उपद्रवियों की खोज में जुट गई। वहीं झगड़े में बम के इस्तेमाल को लेकर पुलिस ने इनकार किया है।

LIVE TV