BiggBoss OTT में बड़ी ज़िम्मेदारी निभाते हुए नज़र आएंगी बॉलीवुड की अदाकारा ‘रेखा’

ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर इन दिनों BiggBoss OTT दर्शकों के बीच काफी चल रहा है। शो को लेकर हर रोज़ नई खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में खबर आ रही हैं कि इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार रेखा एंट्री करने वाली हैं। शो में उनकी एंट्री एक खास वजह से हो रही है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।

Bigg Boss OTT: Rekha's entry in Karan Johar's show! This is a big  responsibility to handle - 18/08/2021

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘बिग बॉस 15’ के पहले दिन ही रेखा खास जिम्मेदारी निभाती हुई देखी जाएंगी। रेखा शो में ‘ट्री ऑफ फॉर्च्यून’ नाम के एक नए फीचर के लिए वॉयसओवर कर रही हैं। रेखा की आवाज सुनना ‘बिग बॉस’ के दीवानों के लिए कॉफी खास होने वाला है।

‘ट्री ऑफ फॉर्च्यून’ फॉर्मेट के जरिए रेखा शो के सभी कंटेस्टेंट को सलमान खान से मिलवाएंगी। वहीं रेखा शो के टॉप कंटेस्टेंट्स के साथ प्लस और माइनस पॉइंट्स को भी हाइलाइट ​करते हुए उनकी खूबियां बताएंगी। साथ ही ये भी बताएंगी कि आखिर क्यों टॉप कंटेस्टेंट्स इस बिग बॉस 15 का हिस्सा बन सकते हैं। रेखा शो के दौरान ये भी बताएंगी कि वे कैसे रियलिटी शो के 15वें सीजन में एंट्री करने के लिए मजबूत दावेदार हैं। सुनने में ये भी आ रहा है कि रेखा ने पहले से ही जुहू स्टूडियो में इसके लिए डबिंग कर ली है।

BiggBoss OTT की बात करे तो अब सिर्फ शो 5 सप्ताह ही बचा हैं। इस शो को इस बार सलमान खान नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इसके बाद सलमान खान एक बार फिर से ‘बिग बॉस 15’ को होस्ट करते नजर आएंगे।

यह भी पढे: BiggBoss OTT पर नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को किया Kiss

LIVE TV