भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप, महिला का अपहरण कर दी जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी पर संगीन आरोप लगे हैं। गाजियाबाद के लोनी के ट्रोनिका सिटी में रहने वाली विधवा महिला ने बसंत त्यागी और उनके भाई समेत कई लोगों पर अपहरण, छेड़छाड़, जान से मारने की कोशिश के अलावा, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। यही नहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गाजियाबाद में जब पार्षद पद के चुनाव हो रहे थे। तब बसंत त्यागी ने बीजेपी का टिकट देने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर ही लगातार बसंत त्यागी गुस्से में थे।

bhajpa district president

बसंत त्यागी की तरफ से मामले में अभी कोई जवाब नहीं आया है। लोनी के ट्रोनिका सिटी  थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। FIR की कॉपी भी हमारे पास है। आरोप बेहद संगीन है। मामला सत्तारूढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष से जुड़ा हुआ है, लिहाजा पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है। पीड़िता ने कैमरे पर अपनी आपबीती बनाती है।

पीड़िता भगवती देवी ट्रोनिका सिटी  थाना क्षेत्र के राम पार्क एक्सटेंशन की निवासी है। साल 2017 में मेयर पद के लिए जब चुनाव हुए थे, तो आरोप है कि बसंत त्यागी ने उसके लिए पैसे मांगे थे। शुरू में थोड़े पैसे की बात हुई थी। लेकिन बाद में बात 5 लाख तक पहुंच गई थी। इसके बाद पीड़िता को टिकट नहीं मिल पाया। कुछ पैसे भी दे दिए गए थे। लेकिन जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे ,तो बसंत त्यागी पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के घर में गुंडे भेजें। और मारपीट की।

इसके बाद कुछ दिनों तक मामला ऐसे ही चलता रहा। बाद में पीड़िता के साथ लगातार अभद्र व्यवहार करवाया जाता रहा। आरोपों को अगर माने, तो पीड़िता का अपहरण करवाया गया। और उसे दिल्ली के तिमारपुर में ले जाकर छोड़ दिया गया। पीड़िता के साथ अभद्र हरकतें भी की गई। पीड़िता के साथ इतना कुछ किया गया कि वह घर छोड़कर कहीं चली जाए।

यह भी पढ़े: मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच को मिली कामयाबी, इनामी बदमाश गिरफ्तार

आरोप है कि बसंत त्यागी द्वारा हमेशा धमकी दी जाती थी, कि वह सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े हैं, और पीड़िता को यहां रहने नहीं देंगे। जब तमाम अत्याचार बढ़ गया, तो पीड़िता ने अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने भी मामले में सुनवाई नहीं करी। तब जाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। और कोर्ट के आदेश पर बसंत त्यागी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की जांच पुलिस को करनी है । और पीड़िता को शक है कि पुलिस उनकी सही जांच नहीं करेगी इसलिए पीड़िता काफी डरी हुई है। महिला विधवा है और जैसे तैसे अपना गुजारा करती है। पुलिस अधिकारियों से इस मामले में बात करने की कोशिश की तो कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

LIVE TV