BJP के मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ के मेयर पद पर की जीत हासिल, पहले सीधे मुकाबले में INDIA ब्लॉक की हार

भाजपा के मनोज सोनकर मंगलवार को चंडीगढ़ के मेयर बन गए इंडिया ब्लॉक अपने पहले लिटमस टेस्ट में फेल हो गया। चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव मंगलवार को शुरू हुआ, जिसमें मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए भाजपा का मुकाबला आप और कांग्रेस गठबंधन से था। जहां बीजेपी को 16 वोट मिले, वहीं आप-कांग्रेस को 12 वोट मिले। 8 वोट खारिज कर दिए गए।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद हुए चुनाव इस मायने में महत्वपूर्ण हैं कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सदस्य कांग्रेस और आप ने भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए हाथ मिलाया है, जो पिछले आठ वर्षों से मेयर पद पर काबिज है। गठबंधन के हिस्से के रूप में, AAP मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार उतारे हैं।

मतदान मूल रूप से 18 जनवरी को होना था, लेकिन पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे 6 फरवरी तक के लिए टाल दिया था। प्रशासन ने उस समय भी कहा था कि कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

24 जनवरी के अपने आदेश में, उच्च न्यायालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को 30 जनवरी को सुबह 10 बजे मेयर चुनाव कराने का निर्देश दिया। इसने चुनाव स्थगित करने के प्रशासन के 18 जनवरी के आदेश को “अनुचित, अन्यायपूर्ण और मनमाना” करार देते हुए रद्द कर दिया। उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया था कि वोट डालने आने वाले पार्षदों के साथ किसी अन्य राज्य का कोई समर्थक या सुरक्षाकर्मी नहीं होगा।

LIVE TV