BJP के दिग्गज नेता एलके आडवाणी का जन्मदिन आज, PM समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और राम मंदिर रथ यात्रा के प्रणेता लाल कृष्ण आडवाणी आज अपना जन्मदिन मना रहे है। वह 94 साल के पूरे हो गए हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर राजनेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा। उन्हें उनकी बौद्धिक क्षमता के लिए भी व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है।

PM Modi praises LK Advani's blog where he said BJP never believed in  calling opponents anti-nationals - India News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘हम सबके प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वे भारत के उन सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु करे।

वहीं भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

LIVE TV