Birthday 2020: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनकी अदायगी की याद दिलाएंगी ये 7 फिल्में…

जब बात साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपर एक्टर्स की हो तो उसमें अल्लू अर्जुन का नाम न आए ऐसा मुमकिन ही नहीं. उनके अभिनय और स्टाइल के दिवाने सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि देश हर कोने में है. उनकी फिल्मों में हीरो का रोल वे इतनी बखूबी से निभाते हैं कि लोग उनके टैलेंट के कायल हो चुके हैं. आज अल्लू अर्जुन अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो आइए याद करते हैं इस दिन उनकी कुछ खास फिल्में…

 

अल्लू

 

आर्या (2004)
तेलुगू सिनेमा में साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म आर्या ने धूम मचा दी थी। वहीं फिल्म की हिंदी डबिंग नार्थ इंडिया के दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी। फिल्म का निर्देश सुकुमार ने किया था। फिल्म में अल्लू की एक्टिंग के साथ ही साथ डांस की भी जमकर तारीफ हुई थी।

वेदम (2010)
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म वेदम में अल्लू अर्जुन ने केबल राजू का किरदार निभाया था। फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में दर्शकों को अल्लू अर्जुन ने अपने बेहतरीन अभिनय से रुला दिया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ ही अनुष्का शेट्टी और मनोज वाजपेयी भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन कृष ने किया था। फिल्म कई सामाजिक समस्याओं पर चोट करती है।

रुद्रमादेवी (2015)
साल 2015 में फिल्म रुद्रमादेवी रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां फिल्म में अनुष्का शेट्टी ने अपने जोरदार अभिनय से सभी का दिल जीता था तो वहीं कुछ देर के लिए फिल्म में नजर आए अल्लू अर्जुन ने अपने दमदार डायलॉग्स से सभी को कायल कर दिया था। फिल्म में अल्लू ने गोना गाना रेड्डी का किरदार निभाया था।

जुलायी (2012)
निर्देशक त्रिविक्रम के साथ पहली बार अल्लू अर्जुन फिल्म जुलायी में नजर आए थे। फिल्म एक बैंक रॉबरी के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में एक्शन के साथ ही साथ कॉमेडी का डोज भी देखने को मिला था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीनिवास राव, सोनू सूद, राजेंद्र प्रसाद, ब्रह्मानंदम और इलियान डिक्रूज नजर आए थे।

सन ऑफ सत्यमूर्ति (2015)
2015 में रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति में अल्लू अर्जुन की जोड़ी सामन्था अक्किनेनी के साथ बनी थी। फिल्म में अल्लू और सामन्था के साथ श्री विषु, नित्या मेनन, स्नेहा और उपेंद्र भी नजर आए थे। फिल्म के डायलॉग्स और गानों ने न सिर्फ तेलुगू बल्कि मलयालम सिनेमा दर्शकों का भी दिल जीता था। फिल्म ने करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सराइनोडु
साल 2016 में फिल्म सराइनोडु रिलीज हुई थी। फिल्म सराइनोडु ने अल्लू अर्जुन ने बनी का किरदार निभाया था। फिल्म में अल्लू की जोड़ी रकुल प्रीत सिंह के साथ बनी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म में एक बार फिर जोरदार एक्शन के साथ अल्लू ने अपने रोमांटिक और कॉमेडी  वाले अंदाज से सबका दिल जीत लिया था।

रेस गुर्रम (2014)
साल 2014 में फिल्म रेस गुर्रम रिलीज हुई थी। रेस गुर्रम में अल्लू अर्जुन की जोड़ी श्रुति हासन के साथ बनी थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के डांस मूव्स और एक्शन सीन्स दर्शकों को काफी पसंद आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

LIVE TV