बिहार के इस इंसान की अमीरी ने अंबानी को किया पीछे, फोर्ब्स की लिस्ट में दर्ज हुआ नाम   

नयी दिल्ली। बिहार कर्इ मायनों में पूरे देश भर में नाम कर रहा है। वहीं कुछ लोग इसे इसकी बदनामी की वजह से भी जानते हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र, हर जगह बिहार के निवासियों को हीन भावना से देखा और आंका जाता है। मगर, बिहार ने देश-दुनिया में कर्इ ऐसे कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं, जिसका कोई दूसरा सानी नहीं हुआ है।

चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल से लेकर आज तक बिहार ने देश के लोगों को बहुत कुछ देने की कोशिश किया है। अब बिहार के इस शख्स ने देश भर के अमीरों की लिस्ट में खुद को शामिल कर लिया है।

फोर्ब्स

संप्रदा सिंह बिहार के इकलौते ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही विश्व की मशहूर पत्रिका फोर्ब्स  की ओर से जारी भारत के सबसे अमीर लोगों की जारी सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है।

इस सूची में सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम है और उनके भाई अनिल अंबानी को इस सूची में 45वां स्थान दिया गया है। अनिल अंबानी की कुल संपत्ति 2.4 मिलियन डॉलर बताई गई है।

वहीं बिहार के इस व्यक्ति ने फोर्ब्स की ओर से जारी इस सूची में अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ते हुए 43वां स्थान पाया है। फोर्ब्स ने उनकी कीमत 3.3 बिलियन डॉलर बतायी है, जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत लगभग करीब 2 खरब 13 अरब 41 करोड़ 59 लाख रुपये है।

संप्रदा सिंह के बारे में कुछ खास

इनका जन्म साल 1925 में बिहार के जहानाबाद जिले में हुआ था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने दवा बनाने वाली कंपनी अल्केम (Alkem) लेब्रोटीज की स्थापना की। इस समय वे इसके संस्थापक और चेयरमैन हैं। संपदा सिंह इस समय मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

संप्रदा सिंह भारत में सबसे अमीर लोगों की सूची में मेटल और माइनिंग के व्यापार में वेदांता के अनिल अग्रवाल से भी आगे निकल गये हैं। अनिल अग्रवाल का नाम फोर्ब्स सूची में संप्रदा सिंह के बाद 44वें नंबर पर आये हैं।

LIVE TV