आज है बिहार का बर्थडे, जानिए कितने साल का हुआ दुनिया में धाक जमाने वाला ये राज्य

पटना: बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इसी दिन ब्रिटिश सरकार ने 1912 में बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग बिहार प्रदेश का गठन किया था। प्राचीन मगध साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र को ही पटना के नाम से जाना जाता है।

बिहार दिवस

बिहार आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी है। वहीं, उपराषट्रपति वैंकेया नायडू ने भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने कहा राष्ट्र निर्माण में बिहार का अनुकरणीय और अमूल्य योगदान रहा है।

106वें स्थापना दिवस पर पटना के गांधी मैदान में शाम चार बजे से आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी शामिल होंगे। नायडू ने ट्वीट कर कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, ‘बिहार दिवस पर बिहार की बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। इतिहास काल से राष्ट्र निर्माण में बिहार का अनुकरणीय और अमूल्य योगदान रहा है।

स्कॉटलैंड में मनाया गया बिहार दिवस

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि विदेश में भी बिहार दिवस मनाया जाता है। स्कॉटलैंड के पूर्वी आयरशायर क्षेत्र में स्थित पटना नाम के एक छोटे शहर में बिहार की राजधानी के साथ उसके ऐतिहासिक संबंधों को मनाने के लिए बिहार दिवस का अयोजन किया गया।

स्कॉटलैंड के कृषक विलियम फुलर्टन ने उनके स्केलडन स्टेट एवं कोयले के खदानों में काम करने वाले लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए 1802 में एक छोटा सा शहर बसाया था जिसका नाम उन्होंने बिहार की राजधानी पटना के नाम पर रखा था। फुलर्टन का जन्म पटना में हुआ था और उन्होंने वहां काफी वक्त बिताया था।

LIVE TV