Bigg Boss 15 में Rhea Chakraborty की एंट्री! , स्टूडियो के बाहर आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूर के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में लगातार बनी रहती है। रिया पर सुशांत के परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। वहीं, रिया ड्रग्स केस में भी आरोपी है। रिया को बेल पर रिहा किया गया है। हालांकि रिया की जिंदगी अब फिर से पटरी पर आ रही है। इसी बीच खबर आई है कि रिया बिग बॉस 15 में एंट्री कर सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उन्हें सोमवार को अंधेरी में एक स्टूडियो में देखा गया था।

रिया के अलावा अंधेरी के इसी स्टूडियो में शो में शामिल होने वाली कंटेस्टेट तेजस्वी प्रकाश और एक्ट्रेस दलजीत कौर को भी स्पॉट किया गया। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि रिया इस शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले सकती हैं या फिर वो शो की लॉन्चिंग के दौरान सलमान खान के सामने कोई परफॉर्मेंस दे सकती हैं।

बता दें कि बिग बॉस का 15वां सीजन 2 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रहा है। इस बार बिग बॉस में शमिता शेट्टी, डोनल बिष्ट, करन कुन्द्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के शामिल होने की खबर है। हालांकि, अभी तक सभी कंटेस्टेंट के नाम सामने नहीं आए हैं। इस बार बिग बॉस की थीम जंगल है।

LIVE TV