बड़ी खबर: तिहाड़ जेल में क़ैदियों के बीच गैंगवार, इतने घायल

तिहाड़ जेल से एक बार फिर गैंगवार की खबर आ रही है। गैंगवार के कारण कई क़ैदी घायल हो गए है। जेल प्रशासन के अनुसार, तिहाड़ जेल के ब्लॉक नंबर 8 में कैदियों के बीच झड़प हुई है। मारपीट में कई कैदियों ने खुद को घायल कर लिया है।

बता दें की इससे पहले भी गैंगवार में क़ैदियों की हत्या हो चुकी है। देश की सबसे सुरक्षित जेल आजकल गगैंगवार की वजह से सुर्ख़ियों में बानी रहती है। इससे पहले रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की जेल में हत्या कर दी गई थी। जेल में आए दिन वारदातों के बीच पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कठघरे में आ गई है। तिहाड़ जेल में, कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

रक्षा के मामले में, जेल के वार्डों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है – जनरल वार्ड, स्पेशल सिक्योरिटी वार्ड, और हाई रिस्क सिक्योरिटी वार्ड। जेल में कुल 975 कैमरे स्थापित किए गए हैं जो जेल की निगरानी करते हैं। इसके अलावा, 80 अधिकारियों के साथ-साथ एक हजार से अधिक जेल कर्मचारी भी तैनात हैं।

LIVE TV