इंजीनियर के दफ्तर में पार्षद की पिटाई, नगर निगम में मचा हड़कंप

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम में शुक्रवार को जमकर घमासान हुआ। नगर निगम दफ्तर के अंदर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के कमरे में एक पार्षद की पिटाई कर दी गई। पार्षद पर एक ठेकेदार की पिटाई का आरोप था। जिसका वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। उसी ठेकेदार और सुच्चा सिंह नाम के शख्स और उसके साथियों पर पार्षद की पिटाई का आरोप है।

घायल पार्षद

दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। पार्षद की हालत गंभीर बनी हुई है। क्योंकि नगर निगम दफ्तर के अंदर ही कुर्सियां उठाकर पार्षद को पीटा गया। गुरुवार को पार्षद ने जिस शख्स को पीटा था, और जिस की जमीन पर पीटा था, उन दोनों और साथियों पर ही आरोप लगा है।

वहीं जिस सुच्चा सिंह और ठेकेदार समेत 5 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनमें से सुच्चा सिंह ने सामने आकर अपनी सफाई दी है। सुच्चा सिंह का कहना है कि दिलशाद नाम का पार्षद जमीन पर कब्जा करने का काम करता है। और इसलिए वह पार्क नहीं बनाने देना चाहता है।

यह भी पढ़े: हाईकोर्ट ने दिलाई जनता को राहत, हड़ताल करने वाले मेट्रो कर्मियों से कहा ‘अभी रूक जाओ’

दोनों पक्षों की तरफ से नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस को शिकायत दी गई है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन नगर निगम में मचे घमासान के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। पार्षद दल के नेता और दर्जनों पार्षदों के साथ काम ठप कर चुके हैं। जिसका नुकसान गाजियाबाद जिले को ही होने वाला है।

 

LIVE TV