बसंत पंचमी पर संगम में 50 लाख श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बसंत पंचमीइलाहाबाद। बसंत पंचमी के मौके पर संगम नगरी इलाहाबाद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। माघ मेले के चौथे सबसे बड़े महत्वपूर्ण स्नान बसंत पंचमी के दिन त्रिवेणी में स्नान करने और दान करने का विशेष महत्व है। इस पावन पर्व पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं के संगम में आने का क्रम जारी है। प्रशासन ने आज पचास लाख श्रद्धालुओं के संगम में स्नान की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें : J&K : पाकिस्तानी गोलीबारी में फिर गई 1 नागरिक की जान, 3 घायल

बसंत पंचमी को विद्या की देवी मां सरस्वती की जयन्ती के रुप में भी मनाया जाता है, और आज के दिन गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान और दान का विशेष महत्व है। माघ शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि का संचारण रविवार को दोपहर के बाद होने के कारण सोमवार को स्नान का क्रम भोर से ही आरंभ हो गया और यह देर शाम तक चलेगा।

ज्योतिर्विद आचार्य अविनाश राय ने बताया कि “स्नान का सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 5।43 ससे शाम 7।43 बजे तक रहेगा। वहीं शुक्र अस्त होने से यज्ञोपवीत नहीं किया जा सकेगा”।

यह भी पढ़ें : आज दावोस रवाना होंगे पीएम मोदी, विश्व आर्थिक मंच को संबोधित कर रचेंगे इतिहास

इससे पहले रविवार को पंचमी पर संगम में डुबकी लगाने के लिए लाखों लोग पहुंचे। जिसकी वजह से शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बालों को तैनात किया गया है।

LIVE TV