
असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटनरी फील्ड में होगा।
राज्य के मुख्य सचिव रवि कोटा ने इसकी पुष्टि की है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री और उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।



