राज्यपाल के बयान से महाराष्ट्र में बवाल,बोले-यह उन शहीदों का अपमान जिन्होंने महाराष्ट्र के लिए खून बहाया

Pragya mishra

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा टिप्पणी किए जाने के एक दिन बाद शनिवार को एक फ्रेश विवाद शुरू हो गया है।जिसके बाद से विपक्ष उमपर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल ने राज्य का अपमान किया है।

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा टिप्पणी किए जाने के एक दिन बाद शनिवार को महाराष्ट्र में एक फ्रेश विवाद शुरू हो गया। शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सर्वसम्मति से बयान की निंदा की। तो पहले आइए जान लेते हैं कि भगत सिंह कोश्यारी ने क्या कहा है जिसके बाद बवाल मचना शुरू हो गया है तो राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर राजस्थानियों और गुजरातियों को महाराष्ट्र से हटा दिया जाता है, तो मुंबई भारत की वित्तीय राजधानी नहीं रहेगी।जिसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सर्वसम्मति से बयान की निंदा की। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

भाजपा नेता नितेश राणे ने विवाद को हवा दी और कहा कि राज्यपाल की टिप्पणी अपमानजनक नहीं थी – यह केवल मारवाड़ियों के योगदान को श्रेय देने के लिए थी। “कितने मराठियों ने इसे बड़ा बनाया या अमीर बन गए? कितने मराठी युवाओं को बीएमसी अनुबंध मिला?”

बता दे कि बवाल के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि मुंबई पर पहला अधिकार उन मराठियों का है जिन्होंने शहर का निर्माण किया और अखंड महाराष्ट्र के संघर्ष में अपना खून बहाया। “एक मराठी के रूप में,” सुप्रिया सुले ने राज्यपाल के बयान की निंदा करते हुए ट्वीट किया कि राज्यपाल का यह बयान उन शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अपने श्रम से शहर का निर्माण किया। उन सभी का मुंबई पर पहला अधिकार है।

शिवसेना ने मराठा गौरव को ‘आहत’ करने वाले अपने बयान के लिए राज्यपाल से माफी की मांग की है। पार्टी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की निंदा की भी मांग की है। संजय राउत ने कहा, “सीएम शिंदे, कम से कम राज्यपाल की निंदा करें। यह मराठी मेहनती लोगों का अपमान है।”राज्यपाल ने यह टिप्पणी मुंबई के अंधेरी में दिवंगत शांतिदेवी चम्पालालजी कोठारी के नाम पर एक चौक का उद्घाटन करते हुए की। कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यपाल ने मारवाड़ी गुजराती समुदाय की प्रशंसा की और कहा कि वे जहां भी जाते हैं, अस्पताल, स्कूल आदि बनाकर जगह के विकास में योगदान करते हैं।

LIVE TV