
अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 2026 से 2030 तक भारत में अपने कारोबार का विस्तार और समर्थन करने के लिए कुल 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी। यह घोषणा तब की गई जब कंपनी के सीईओ एंडी जस्सी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के बाद X पर एक पोस्ट में कहा एंडी जैस्सी के साथ एक शानदार मुलाकात हुई। मैं भारत में अमेज़न के रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत करता हूं।
जैस्सी ने अपने एक्स पोस्ट में भारत के प्रति अमेज़न की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया और 2030 तक देश में एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त 13 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना की घोषणा की। इससे एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और समर्थन में अमेज़ॅन का कुल नियोजित निवेश 2026 और 2030 के बीच 21 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाता है।



