एलोवेरा के जितने फायदे उतने ही नुकसान, जानकार हो जायेंगे हैरान

एलोवेरा के फायदेआमतौर पर एलोवेरा का पौधा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा में चमत्कारी निखार आता है। एलोवेरा जैल से स्ट्रैच मार्क्स, रूखी त्वचा और स्किन की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन एलोवेरा के फायदे के साथ एलोवेरा के कई नुकसान भी होते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

इसमें लैक्सेटिव एंथ्राक्विनोन जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो पेट को नुकसान पहुंचाते है। एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से डायरिया जैसी समस्या हो जाती है।

यह भी पढ़ें:- नोटबंदी के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के करोड़ों रुपये जब्त किये गए : आईजी

एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा घट जाती है जिससे दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है और हार्ट अटैक आने का खतरा बन जाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए एलोवेरा जूस काफी खतरनाक होता है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा जो महिलाएं स्तनपान करवाती हैं उन्हें भी एलोवेरा जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-2017 में फेसबुक पर सबसे अधिक चर्चित सांसद नरेंद्र मोदी और सचिन तेंदुलकर रहे

जो लोग किसी बीमारी की वजह से लंबे समय से दवाओं का सेवन करते हैं उन्हें भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि एलोवेरा में मौजूद लैक्सेटिव गुण शरीर पर दवाओं का असर नहीं होने देते।

देखें वीडियो:-

LIVE TV