चिली में ‘स्कैंडल’ पर सभी कैथोलिक पादरियों का इस्तीफा

सैंटियागो। कैथोलिक चर्च के आधुनिक इतिहास में एक अभूतपूर्व अध्याय जोड़ते हुए चिली के सभी बड़े पादरियों ने पोप फ्रांसिस को अपने इस्तीफे की पेशकश की है। इस्तीफे यौन दुर्व्यवहार स्कैंडल के खिलाफ दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र को महान बनाने की दिशा में सक्रिय : ट्रंप

पोप फ्रांसिस

चिली के यौन दुर्व्यवहार स्कैंडल पर चर्चा के लिए वैटिकन में आयोजित तीन दिवसीय आपात शिखर सम्मेलन के बाद 31 सक्रिय पादरियों और तीन सेवानिवृत्त पादरियों ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की।

सीएनएन की खबर के मुताबिक, एक देश में सभी पादरियों के एक साथ इस्तीफे को अभूतपूर्व कदम बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : फेसबुक के खिलाफ एकजुट हुए आठ देश, जुकरबर्ग को लिखा लेटर

इस्तीफा देने के बाद पादरियों ने कहा कि वह इस मुद्दे को पवित्र फादर के हाथों में सौंप रहे हैं, ताकि वह मुक्त होकर उन सभी के लिए फैसला कर सकें।

वैटिकन के प्रवक्ता ग्रेग बुर्क ने कहा कि पोप फ्रांसिस इतने इस्तीफों को स्वीकर करेंगे या नहीं, यह बताना अभी मुश्किल है।

शुक्रवार को देश के पादरियों के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए नाबालिगों के संरक्षण के लिए पोप के आयोग की पूर्व सदस्य मैरी कोलिंस ने कहा कि यह इशारा काफी नहीं है।

कोलिंस ने ट्विटर पर कहा, “किसी पादरी को हटाया नहीं जाएगा, सभी को इस्तीफा देने की इजाजत है। वास्तव में कुछ नहीं बदलेगा।”

पोप फ्रांसिस ने चिली में पादरियों द्वारा यौन दुव्यर्वहार के विवरण की 2,300 पन्नों की रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद देश को सभी पादरियों को रोम बुलाया था।

देखें वीडियो :-

LIVE TV