शनाया से दुल्हनिया बनीं आलिया हुईं 25 की, खुद को ऐसे किया विश
मुंबई। बॉलीवुड में शनाया बनकर डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट का आज 25 की हो गई हैं। दो साल से आलिया के जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए डबल खुशी का मौका। बॉलीवुड में आलिया का सफर 2012 में शुरू हुआ था। भले ही इस सफर को बहुत ज्यादा समय नहीं बीता है लेकिन इतने सालों में ही उन्होंने अलग अलग तरह के किरदार अदा कर खुद को साबित कर दिया है।
आलिया का ये खूबसूरत सफर आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा। उनकी फिल्मों का उनके जन्मदिन से गहरा नाता होता जा रहा है। पिछले साल आलिया को उनके जन्मदिन की बधाइयों के अलावा उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की सक्सेस के लिए भी बधाइयां मिली थी।
पिछले साल की तरह इस साल भी उनके जन्मदिन का उनकी फिल्म से कनेक्शन हो गया है। इस बार उनके जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राजी’ से जुड़ी बड़ी जानकारी दी गई है। आलिया की फिल्म राजी की कुद तस्वीरें शेयर कर उनके ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा हुआ है।
राजी का ट्रेलर आज से ठीक 25 दिन बाद 9 अप्रैल को रिलीज होगा। गौरतलब हैं आज आलिया भी (25 साल की हुई हैं। राजी के ट्रेलर की जानकारी आलिया ने दी है वो भी खुद को बर्थडे विश करते हुए।
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर केटी पेरी का जल्द होगा तीसरा धमाका
इसके अलावा आलिया ‘गली बॉय’, ‘ब्रहमास्त्र’, ‘शुद्धि’ और ‘शिद्दत’ जैसे कई और प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं।
बता दें, मेघना गुलजार द्वारा डायरेक्ट ‘राजी’ को करण जोहर और अपुर्व मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया के अपोजिट विक्की कौशल हैं। राजह इसी साल 11 मई को आने वाली है। अबतक फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। इसके पोस्टर्स को इसकी तारीख के काउंटडाउन के साथ रिलीज किया गया था।