उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का योगी-राजभर सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिजली संकट में ऊर्जा मंत्री बैठक में आते ही नहीं

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रहे गंभीर बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने कहा, “शुक्र है कि उत्तर प्रदेश के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने इस महा विद्युत आपदा के पीछे दिल्लीवालों के भेजे दूत की साजिश नहीं बताई।” उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या ऊर्जा मंत्री समीक्षा बैठकों में आते ही नहीं हैं या उन्हें बुलाया नहीं जाता।

अखिलेश ने आगे कहा, “अगर वे आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके कंधे पर हाथ रखकर एक तस्वीर पोस्ट कर दीजिए। जनता को आपकी आपसी गर्मी से राहत मिल जाएगी, क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी साथ नहीं देखा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में बिजली सब-स्टेशनों पर PAC तैनात करनी पड़ रही है और भाजपा के ही विधायक-सांसद अपनी सरकार के खिलाफ पत्र लिख रहे हैं। अखिलेश ने दावा किया कि अब भाजपा में “करंट” नहीं बचा है और अगले चुनाव में जनता इन्हें अच्छे से धो-पटककर सुखा देगी।

Related Articles

Back to top button