
दिलीप कुमार
उत्तर प्रदेश में जब से योगी 2.0 की सरकार बनी है, तब से अपराधियों के मन में बुलडोजर को लकेर भय सा व्याप्त हो गया है। सहारनपुर जिले से एक प्रासंगिक घटना सामने आई है। गैंगरेप के आरोपी के घर बुलडोजर पहुंचने के बाद आरोपी और आरोपी का भाई तत्काल थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार चिकलाना थाना के अन्तर्गत आने वाले दो भाईयों आमिर और आसिफ पर शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का आरोप है।
आपको बता दें कि पीड़िता की मां ने दोनों भाईयों के खिलाफ चिकलाना थाना में 25 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस साथ ही पीड़िता के 56 वर्षीय पिता शराफ़त पर डराने और धमकाने का आरोप लगाया था।
वहीं आरोपियों का परिवार रसूखदार है, जो गांव के प्रधान परिवार से ताल्लुक रखता है। पीड़िता की ओर से जब एफआईआर दर्ज कराया गया था, तब से आरोपी फरार थे।
ऐसे में पुलिस उनके गिरफ्तारी को लेकर तलाशा में जुटी थी, लेकिन पुलिस उन आरोपियों की गिरफ्तारी करने में नाकामयाब रही। पुलिस के पास गिरफ्तारी को लेकर बुलडोजर के रूप में रामबांण इलाज था। अंतोगत्वा पुलिस ने आरोपियों के घर के सामने बुलडोजर ले जाकर खड़ा कर दिया।
उसके बाद पुलिस ने आरोपियों के परिवार वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने 48 घंटे के अंदर खुद को सरेंडर नहीं किया तो पुलिस आपके घर को बुलडोजर से घर को ढहाने के लिए मजबूर हो जाएगी। अंतत: पुलिस के इस रामबाण का परिणाम यह रहा कि आरोपियों ने तत्काल पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।