21 साल बाद माफिया मुख्तार अंसारी पर एक और मर्डर केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

माफिया और मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं, अब एक बार फिर से मुख्तार अंसारी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में मुख्तार के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या 61 हो चुकी है। बीते 20 जनवरी को मुकदमा दर्ज होते ही उसरी चट्टी हत्याकांड की तस्वीर ही बदल दी है।

क्या है आरोप?
केस में मनोज राय के पिता का दावा है कि मुख्तार अंसारी अपने व्यक्तिगत ठेके लेने से मनोज से नाराज था, जिसके बाद 14 जुलाई 2001 को गाजीपुर में गैंगवार हुई थी। इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी के दो गनर समेत मनोज राय की हत्या कर दी गई थी। उसरी चट्टी हत्याकांड में मुख्तार अंसारी ने ब्रजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज कराया हुआ है, तब मुख्तार के काफिले के फायरिंग में तीन की मौत और नौ घायल हुए थे।


वही मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। मुहम्मदाबाद कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि उसरी चट्टी कांड में मृत ठेकेदार मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय ने मुख्तार अंसारी पर पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर को लेकर अनबन थी और मुख्तार अंसारी नाराज थे।

LIVE TV