केटी पैरी से जल्द सगाई कर सकते हैं ऑरलैंडो ब्लूम

लॉस एंजेलिस | अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम गायिका कैटी पेरी को सगाई के लिए प्रपोज करने की तैरारी में हैं। दोनों जल्द ही सगाई के बंधन में बंध सकते हैं।

 

katy-perry-orlando-bloom

इस वर्ष की शुरुआत में दोनों ने डेटिंग शुरू की थी और अब एक सूत्र का कहना है कि यह जोड़ा जल्द ही सगाई कर सकता है।

 

ब्लूम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ को बताया, “ऑरलैंडो के पास अभी कोई अंगूठी नहीं है लेकिन वह केटी को लेकर अपने भविष्य के बारे में सोच रहे हैं।”

ये भी पढ़ें:-Proper Patola पर अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा ने किया जमकर डांस, देखें Video

उन्होंने कहा, “अगर वे सगाई करते हैं तो सभी खुश होंगे। केटी अद्भुत हैं।”

LIVE TV