
अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे की राशि में कथित चोरी और वित्तीय गड़बड़ी के मामले में अब सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमकर निशाना साधा।
संजय सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी का मामला बेहद शर्मनाक है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) को “जनता को बेवकूफ बनाने की पुड़िया” करार दिया।
आप नेता ने मांग की कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चंपत राय को इस मामले का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बताया। संजय सिंह ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की भी मांग की है।



