देश

राष्ट्रपति से मिले आप के बागी सांसद, राघव चड्ढा बोले- पार्टी कर रही है उत्पीड़न, CM मान भी करेंगे मुलाकात

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके सात राज्यसभा सांसदों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता समेत बागी सांसदों ने आप पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप लगाए।

राघव चड्ढा ने कहा कि आप बदले की भावना से काम कर रही है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अब सरकार का निशाना वह खुद हैं। संदीप पाठक ने भी झूठे मुकदमों का आरोप लगाया।

दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने बागी सांसदों को गद्दार बताया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम को ध्यान रखना चाहिए कहीं उनकी बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।

Related Articles

Back to top button