AAP कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, लगाया ये आरोप 

कांता पाल

नैनीताल। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बलिया नाले में लगातार हो रहे भूस्खलन से हरिनगर क्षेत्र की समस्याओ को लेकर पत्रकार वार्ता में सरकार पर निशाना साधा पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर आरोप लगाएं।

AAP

उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन ने भूस्खलन  से प्रभावित क्षेत्र में रह रहे परिवारों को विस्थापित कर इतिश्री कर ली। लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सरकार ने कोई ठोस उपाय अब तक नही किए है और न ही विस्थापित परिवारों की सुध ली जा रही है।

यह भी पढ़ें:- गन्ना किसानों के लिए 4 हजार करोड का ‘सॉफ्ट लोन’ देगी योगी सरकार

संयोजक प्रदीप दुम्का ने राज्य सरकार तो चेताया अगर जल्द ही इस संबंध में अगर कोई प्रभावी कदम सरकार द्वारा नहीं उठाया जाता है तो आम आदमी कार्यकर्ता स्थानीय लोगो को लेकर प्रशासन का घेराव करेगे।

अगर इसके बाद भी सरकार नहीं जागती तो आम आदमी पार्टी उच्च न्यायालय में इस संबंध में जनहित याचिका दायर करने से गुरेज नही करेगी।

यह भी पढ़ें:-मठ गांव के 50 परिवारों को भूस्खलन से बड़ा खतरा, प्रशासन बना मौन दर्शक

आपको बता दे नैनीताल में बीते दषको से बलिया नाले में लगातार हो रहे भूस्खलन से पहाड़ियां दरक रही है। जिसने हरिनगर क्षेत्र को भी अपनी जद में ले लिया है। बारिश के कारण बलिया नाले से सटे रईस होटल क्षेत्र में रहने वाले परिवारों मे दहशत है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV