
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जिले की नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ मैराथन के पुरस्कार वितरण समारोह को वर्चुअली संबोधित किया।
CM धामी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना से सीमा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है और रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नीति क्षेत्र में होमस्टे की संख्या 35 से बढ़कर 450 से अधिक हो गई है, जो इस क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने का स्पष्ट प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने 11,000 फीट की ऊंचाई पर आयोजित इस अल्ट्रा रन को युवाओं के साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा, “यह नीति घाटी का जागरण सीमा क्षेत्रों के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और नई आत्मविश्वास की दिशा में एक नया अध्याय है।”



