पाकिस्तान का असली चेहरा, पहले महिला के साथ किया घिनौना काम फिर…

महिलाइस्लामाबाद। मुख्तारन माई नाम की महिला के साथ 14 साल पहले गैंगरेप किया गया था। और रेप के बाद उन्हें पूरे गांव में बिना कपड़ों के घुमाया गया था। अब मुख्तारन माई पाकिस्तान में महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ रही हैं। यही मुख्तारन माई रैँप पर उतरीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान की महिलाओं में उम्मीद और हिम्मत की नई रोशनी पैदा करना चाहती हैं।

मुख्तारन माई ने कहा कि मेरे इस कदम से अगर किसी महिला को मदद मिल सकी तो मुझे बेहद खुशी होगी। फैशन पाकिस्तान वीक नाम से मंगलवार को यह शो देश की जानीमानी फैशन डिजाइनर रोजिना मुनीब ने रखा था। उन्होंने अपने कलेक्शन को “जिन्दगी के रंग” नाम दिया था।

बता दें कि 14 साल पहले मुख्तारन माई के साथ समाज के लोगों ने पंचायत की सुनाई सजा के तहत गैंगरेप किया था। तब उनकी उम्र 28 साल थी। दरअसल, मुख्तारन माई के भाई पर आरोप था कि उसने कबीले की ऊंची मस्तोई जाति की महिला से जिस्मानी रिश्ते बनाए थे। यह मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मीरवाला गांव का था।

यह मामला 2002 का है। मुख्तारन माई के छोटे भाई पर लगे आरोपों पर सजा तय करने के लिए पंचायत बैठी। सजा सुनाई गई कि जिस्मानी रिश्ते की सजा भी यही होगी। लिहाजा, जुर्म करने वाले की बहन के साथ भी ऐसा ही सलूक किया जाए। इसके बाद मुख्तारन माई के साथ छह लोगों ने गैंगरेप किया, फिर उन्हें बगैर कपड़ों के घुमाया गया। बता दें कि मुख्तारन के आरोपी भाई की उम्र उस वक्त 12 साल थी।

 

LIVE TV