इस लड़की से बचकर रहना, मांगती है आईफोन 7 और फिर…

आईफोन 7 चीन। चीन से हैरान करन वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक लड़की पहले 20 लड़कों को अपने प्यार के जाल में फसाया फिर उन सबसे आईफोन 7 गिफ्ट में लिया। बाद में उस लड़की ने सभी आईफोन को बेचकर अपने लिए घर बुक करा लिया।

खबरों के मुताबिक इस लड़की को सभी आईफोन को बेचकर 120,000 युआन लगभग 12 लाख रुपए मिले। इन पैसों से इस लड़की ने अपने लिए घर बुक करा लिया है। इस घटना को इस लड़की की एक साथी ने ही अपने ब्लॉग पर लिखा है। उसने बताया कि लड़की एक गरीब घर से संबंध रखती है और उसके लिए घर खरीदना बेहद ज़रूरी था,इसी के चलते उसने ऐसा किया। हालांकि इसने अपने ब्लॉग में इस पूरी घटना को विश्वासघात भी बताया है।

बता दें कि इससे पहले भी चीन में आईफोन के चक्कर में कई अनोखी खबरें सामने आईं हैं। कभी कोई अपनी किडनी बेचकर आईफोन ले आता है, तो कभी कोई अपना नाम ही आईफोन रख लेता है।

LIVE TV