आगरा में पीएम मोदी का अपमान, खून से किया गया सम्मान

आगरा में पीएम मोदीआगरा। उत्तरप्रदेश के आगरा में पीएम मोदी का अपमान किया गया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा उग्र हो रहा है। यहां पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में पीएम मोदी से पूछा गया है कि वह खून के धब्बोंं को कैसे साफ करेंगे। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पोस्टर को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े वर्कशॉप में लगाया गया।

आगरा में पीएम मोदी का विवादित पोस्टर

इस अभियान का नेतृत्व आगरा के जिला मजिस्ट्रेट गौरव दयाल कर रहे थे। साथ ही म्यूनिसिपल कमिशनर इंद्र विक्रम सिंह भी वहां मौजूद थे। कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर भी कई पोस्टर बनाए गए थे। इनमें से एक यह विवादित पोस्टर भी था।

इसमें पीएम मोदी को हाथ में झाडू लिए दिखाया गया था। वहीं उनके पास में एक खून से सना त्रिशूल रखा था। मोदी के पीछे एक भूत खड़ा था। दिखाया गया है कि वह मोदी से पूछता है, ‘मिस्टर मोदी आप इन खून के धब्बों को कैसे साफ करोगे?’ वहीं पीएम मोदी की जैकेट के पीछे गुजरात दंगे लिखा हुआ था। यह पोस्टर कॉलेज की एंट्री पर ही लगा हुआ था। लेकिन वहां के अधिकारियों की नजर में नहीं आया।

मामला खुलने पर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों ने सफाई दी है कि यह कुछ असामाजिक तत्वों का काम है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता इस घटनाक्रम से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि अगर प्रधानमंत्री के एक अच्छे अभियान को इस तरह अपमानित किया जाएगा तो वह सहन नहीं करेंगे।

LIVE TV